फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Crash: 'स्टेबलाइजर खराबी की भी होनी चाहिए जांच', एअर इंडिया हादसे की एक चौंकाने वाली थ्योरी आई सामने

Thu, 17 Jul 2025 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैप्टन खालिद ने बताया कि स्टेबलाइजर विमान के पिछले भाग का हिस्सा होता है और यह टेकऑफ के दौरान विमान के अगले हिस्से को ऊपर-नीचे करने में मदद करता है। खालिद ने कहा कि विमान की कंट्रोल यूनिट में स्टेबलाइजर का कंट्रोल बटन, ईंधन बटन के पास ही लगे होते है।
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पूर्व पायलट और विमानन सलाहकार ने एअर इंडिया विमान हादसे की एक और थ्योरी दी है। उनके मुताबिक हादसे का शिकार हुए एअर इंडिया के विमान एआई171 के स्टेबलाइजर की भी जांच की जानी चाहिए। विमानन सलाहकार ने आशंका जताई कि स्टेबलाइजर की खराबी के चलते ऐसा भी हो सकता है कि पायलट ने गलती से ईंधन स्विच बंद कर दिए, जिसके कारण विमान के दोनों इंजन बंद हो गए और विमान हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


उड़ान से पहले ही ठीक किया गया था स्टेबलाइजर
एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में कुल 260 लोग मारे गए थे। हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 12 जुलाई को सामने आई है। हादसे को लेकर कई थ्योरी सामने आ रही हैं। जांच रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ, उसमें स्टेबलाइजर की भी खराबी थी और चालक दल ने उड़ान से पहले इंजीनियर्स को इसकी जानकारी दी थी। जिसे कथित तौर पर इंजीनियर्स द्वारा ठीक कर दिया गया था। 

विमानन विशेषज्ञ ने बताया- क्या हो सकती है हादसे की संभावित वजह
अब विमानन विशेषज्ञ कैप्टन एहसान खालिद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में बताया कि जांचकर्ताओं को फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से स्टेबलाइजर इनपुट की भी जांच करनी चाहिए। हो सकता है कि वह ठीक न हुआ हो, जिससे उड़ान के दौरान समस्या हुई। कैप्टन खालिद ने बताया कि स्टेबलाइजर विमान के पिछले भाग का हिस्सा होता है और यह टेकऑफ के दौरान विमान के अगले हिस्से को ऊपर-नीचे करने में मदद करता है। खालिद ने कहा कि विमान की कंट्रोल यूनिट में स्टेबलाइजर का कंट्रोल बटन, ईंधन बटन के पास ही लगे होते है। स्टेबलाइजर में खराबी आने पर पायलट को ही उनका स्विच ऑफ करना होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- AI-171 Crash: 'हड़बड़ी वाले निष्कर्ष का कोई मतलब नहीं'; विदेशी मीडिया की रिपोर्ट को विशेषज्ञों ने किया खारिज
विज्ञापन


स्टेबलाइजर स्विच की बजाय ईंधन स्विच बंद होने की आशंका
विमानन विशेषज्ञ ने आशंका जताई कि हो सकता है कि टेकऑफ के दौरान स्टेबलाइजर में कुछ खराबी आई होगी। उस स्थिति में पायलट ने एक हाथ से कंट्रोल कॉलम को संभाला होगा और दूसरे हाथ से स्टेबलाइजर के स्विच को बंद करने की कोशिश की होगी। खालिद ने कहा कि हो सकता है कि गलती से पायलट ने स्टेबलाइजर स्विच की बजाय ईंधन स्विच को बंद कर दिया हो क्योंकि दोनों स्विच आसपास लगे होते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दोनों स्विच अलग-अलग होते हैं और छूने से दोनों का साफ पता चलता है, लेकिन टेकऑफ के दौरान इस गलती से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें