फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sat, 21 Mar 2026 04:56 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक।

सार

Sikkim: सिक्किम के दो जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने एडवाइजरी में क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण बर्फ के अस्थिर होने की आशंका जताई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के गंगटोक और पाक्योंग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एडवाइजरी में क्या कहा गया?
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, अगले 24 घंटों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन होने की संभावना है। एडवाइजरी में कहा गया कि क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण बर्फ अस्थिर हो सकती है, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई लिए खतरा', सोशल मीडिया पर अपलोड पुलिस की वीडियो को लेकर अदालत चिंतित
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, हिमालयी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस बीच, भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें