फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बच्चा चोरी करने वाले गिरोह में शामिल ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 03:03 PM IST
आसिम खान भाषा, ठाणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बच्चा चोरी रैकेट में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन-एक) एस एस ब्रूसे ने बताया कि एक ऑटोरिक्शा चालक मोहम्मद अजरूद्दीन (35) को मंगलवार को यहां मुंब्रा कस्बे से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति कथित तौर पर एक जगह से दूसरे जगह तक बच्चों को लाने ले जाने में गिरोह की कथित रूप से मदद करता था।

पुलिस ने सोमवार को मुंब्रा में चार लोगों को गिरफ्तार कर बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। एक अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में विभिन्न स्थानों से कम से कम आठ से दस बच्चों को अगवा किया और उन्हें बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें