फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में महिला यात्री को देखकर अश्लील हरकत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 08:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुंबई के कांदीवली में एक महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाले ऑटो रिक्शा चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का पता तब चला जब पीड़िता की एक दोस्त ने सोमवार की देर रात घटना के बारे में ट्वीट किया और मुंबई पुलिस को इसमे टैग कर दिया।

विज्ञापन


उसकी दोस्त ने ट्वीट किया था, ‘रिक्शा चालक रियर व्यू आइने में मेरी दोस्त को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। उसने उसे कांदीवली स्टेशन से रात दस बजकर 50 मिनट पर अपने ऑटो में बिठाया। उसे जैसे ही इसका आभास हुआ, वह डर गई और बीच रास्ते में ही रिक्शा से उतर गई।’

कांदीवली पुलिस ने पीड़िता का बयान उसके आवास पर रिकॉर्ड किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि बाद में ऑटो रिक्शा चालक संदीप शुक्ला का पता लगाकर उसे कांदीवली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें