फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी-रायुडू के बाद अब इस खिलाड़ी ने कहा क्रिकेट को अलविदा

Tue, 30 Jul 2019 07:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेणुगोपाल राव-एम एस धोनी - फोटो : social Media
विज्ञापन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के कप्तान वेणुगोपाल राव ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ ने बयान में कहा कि, ‘आंध्र प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान तथा भारत की तरफ से 16 वनडे और आईपीएल में 65 मैच खेलने वाले वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।’ 

विज्ञापन


विशाखापट्टनम के 37 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से वनडे में जो 11 पारियां खेली। उनमें उन्होंने 218 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 को दाम्बुला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। राव ने अपना आखिरी वनडे 23 मई 2006 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बासेटेर में खेला था। 

राव ने 121 प्रथम श्रेणी मैचों में 7081 रन बनाए जिसमें 17 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में वह 2008 से 2014 तक डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें