मुंबई के कांदीवली में एक महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाले ऑटो रिक्शा चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का पता तब चला जब पीड़िता की एक दोस्त ने सोमवार की देर रात घटना के बारे में ट्वीट किया और मुंबई पुलिस को इसमे टैग कर दिया।
उसकी दोस्त ने ट्वीट किया था, ‘रिक्शा चालक रियर व्यू आइने में मेरी दोस्त को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। उसने उसे कांदीवली स्टेशन से रात दस बजकर 50 मिनट पर अपने ऑटो में बिठाया। उसे जैसे ही इसका आभास हुआ, वह डर गई और बीच रास्ते में ही रिक्शा से उतर गई।’
कांदीवली पुलिस ने पीड़िता का बयान उसके आवास पर रिकॉर्ड किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि बाद में ऑटो रिक्शा चालक संदीप शुक्ला का पता लगाकर उसे कांदीवली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।