पीएम मोदी- स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को अपने बेस्ट फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रंगों के त्योहार होली की बधाई दी।
मॉरिसन ने ट्वीट किया, ‘‘ अपने हिंदू ऑस्ट्रेलियाई समुदाय, अच्छे मित्र नरेंद्र मोदी एवं इस त्योहार को मना रहे सभी लोगों को खुशहाल एवं रंगीन होली की शुभकामनाएं।’’ उन्होंने हिंदी में लिखा, ‘‘होली की शुभकामनाएं।’’
मॉरिसन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया और उल्लेख किया कि पिछले साल इस त्योहार पर कोरोना वायरस महामारी का साया रहा।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल भी महामारी का इस पर्व पर असर होगा, लेकिन लोग अब भी अधिक विश्वास के साथ भविष्य को लेकर आशान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत टीके बनाने का बड़ा काम कर रहा है और ये टीके दुनिया के बड़े हिस्से को मदद पहुंचा रहे हैं।
मॉरिसन ने भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के चतुष्कोणीय संगठन में भारत की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर आगे का रास्ता तैयार करते रहेंगे। मॉरिसन ने कहा कि एकता की भावना से मैं आप सभी को होली की बधाई देता हूं।