फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा- महामारी ने भी हमें नहीं किया अलग, हम आ रहे हैं एक-दूसरे के करीब 

Tue, 26 Jan 2021 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि आज भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है जबकि हम ऑस्ट्रेलिया दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने भी हमें अलग नहीं किया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा, 'हमारे इतिहास का यह कैसा अद्भुत संयोग है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दिवस होता है और इसी दिन भारत का गणतंत्र दिवस भी है। यह दोस्तों के बीच मनाया जाने वाला साझा दिवस है। ऑस्ट्रेलिया और भारत आपस में राष्ट्रीय दिवस से ज्यादा चीजें साझा करते हैं। हम समान आदर्शों-लोकतंत्र, स्वतंत्रता, स्वाधीनता, विविधता, उद्यम और अवसर का अनुसरण करते हैं।'
 

स्कॉट मॉरिसन ने आगे कहा, 'हमारा इतिहास लंबा है और हमारे कई तरह के संबंध हैं। प्रत्येक वर्ष के साथ, हम और भी करीब होते जा रहे हैं। वैश्विक महामारी ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें इन साझा आदर्शों की अधिक सराहना करने का अवसर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें