फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में कोरोना संक्रमित महिला से छेड़छाड़, विधानसभा में उठा मामला, आरोपी डॉक्टर निलंबित

Thu, 04 Mar 2021 05:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के एक कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। औरंगाबाद नगर निगम द्वारा संचालित इस अस्पताल  की मेडिकल अधिकारी ने डॉक्टर को निलंबित करने की जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी कहा कि एक सीसीटीवी फुटेज में दोनों बातचीत करते नजर आ रहे हैं, लेकिन हमले जैसी कोई बात नहीं है। पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को जानते हैं।

विज्ञापन

 

छेड़छाड़ की घटना दो दिन पहले की है। जब नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। डॉक्टर की इस हरकत पर महिला ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध जताया। इस मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद डॉक्टर और इस पूरे मामले की छानबीन शुरू हो गई। 

 
विधानसभा में उठा था मामला
औरंगाबाद की इस घटना को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है महिला ने अपना नाम उजागर नहीं करने का अनुरोध करते हुए शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें