अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025 में इस साल टेक एंड एआई जैसे भविष्य के विषय को भी शामिल किया गया है। हालांकि, ये आज की भी जरूरत हैं। यह विषय समय की मांग ही नहीं, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जानिए इसकी अहमियत
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है। यह जरूरी हो गया है कि हमारे छात्र सिर्फ उपभोक्ता न बनें, बल्कि तकनीक के समझदार उपयोगकर्ता और आने वाले कल के इनोवेटर बनें। इसी सोच के साथ अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) में इस वर्ष से एक नया विषय जोड़ा गया है - ‘टेक एंड एआई’ (Technology and Artificial Intelligence)। यह विषय न केवल समय की मांग है, बल्कि नई शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
विज्ञापन
QR कोड को स्कैन कर करें आवेदन
अधिक जानकारी के लिए इस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें : 1800-121-1166
छात्र-छात्राएं QR कोड स्कैन करके सीधे आवेदन कर सकते हैं।
स्कूलों के माध्यम से भी amarujalaolympiad.com पर आवेदन किया जा सकता है।
Trending Videos
एआई (प्रतीकात्मक)
- फोटो : AI
कंपनियों को ऐसे टैलेंट की जरूरत होगी
आज टेक्नोलॉजी और AI हमारे रोज के जीवन - जैसे कि स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बैंकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, मनोरंजन और यहां तक कि शिक्षा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार आने वाले 10 वर्षों में दुनिया भर में 97 मिलियन नई नौकरियां AI और टेक्नोलॉजी से जुड़ी होंगी। कंपनियों को ऐसे टैलेंट की जरूरत होगी जो एआई साक्षर, टेक्नोलॉजिकल स्किल्स से लैस और डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर हों।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)
- फोटो : Freepik
टेक एंड एआई विषय के माध्यम से छात्र अपनी सोच, तर्कशक्ति, तकनीकी समझ और डिजिटल आत्मनिर्भरता को परख सकेंगे। यह विषय छात्रों को केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि समझदार यूजर और भविष्य के समाधानकर्ता बनने की दिशा में तकनीक का सही उपयोग करना सिखाता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)
- फोटो : Freepik
नई विषय सूची कक्षा-वार इस प्रकार है
कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग।
राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- फोटो : Amar Ujala
मुफ्त डैशबोर्ड और अध्ययन सामग्री
AUNO के प्रतिभागी छात्रों को मिलेगा एक विशेष डैशबोर्ड (amarujalaolympiad.com), जो न केवल परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा, बल्कि उन्हें टेक्नोलॉजी का उपयोग करना भी सिखाएगा।