उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को केस में नामजद कई लोगों से पूछताछ की। इनमें 15 पुलिस कर्मी और तीन अन्य लोग शामिल थे। जबकि रिमांड पर लिए ट्रक ड्राइवर मोहन श्रीवास और क्लीनर आशीष पाल का सवेरे केजीएमयू में मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद दोनों को सीबीआई दफ्तर में लाकर पूछताछ की गई।
पढ़ें पूरी खबर-
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल के कई भागों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर-
अयोध्या मामले की आज से शुरू होगी नियमित सुनवाई, नहीं करवाई जाएगी 'लाइव स्ट्रीमिंग'
सुप्रीम कोर्ट ने आरएसएस विचारक गोविंदाचार्य की उस याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें अयोध्या मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की गुहार की गई है। मालूम हो कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ मंगलवार से अयोध्या मामले की नियमित रूप से सुनवाई करेगी।
पढ़ें पूरी खबर-
भारतीय टीम में आज हो सकता है बदलाव, आखिरी टी-20 में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
सीरीज में विजयी बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को तीसरे टी-20 में प्रयोग करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान विराट कोहली ने भी इस तरह के संकेत दिए हैं। अमेरिका में हुए पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल करके 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज कब्जे में कर ली है। अंतिम मैच में विंडीज के सामने घर में साख बचाने की चुनौती होगी।
पढ़ें पूरी खबर-
अनुच्छेद 370 पर फैसले से पाकिस्तान बौखलाया, बुलाया संसद का संयुक्त सत्र
पाकिस्तान ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देनेवाले अनुच्छेद 370 को हटाने के नरेंद्र मोदी सरकार के कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा कि किसी भी एकतरफा कदम से राज्य के विवादित स्थिति में परिवर्तन नहीं आएगा।
पढ़ें पूरी खबर-