फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दिग्गज विटोरी को दिया खास सम्मान, रिटायर की 11 नंबर जर्सी

Tue, 06 Aug 2019 06:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेनियल वेटोरी - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को अपने पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उनकी 11 नंबर की जर्सी रिटायर करने की घोषणा की। यहीं नहीं एनजेडसी ने उन सभी क्रिकेटरों की जर्सियों को रिटायर करेगा जिन्होंने देश के लिए 200 से ज्यादा वनडे खेले हैं। विटोरी ने न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 291 वनडे खेलते हुए 305 विकेट लिए जबकि 2253 रन बनाए।

विज्ञापन


चालीस वर्षीय विटोरी ने 113 टेस्ट  मैचों में 362 विकेट लिए और 4531 रन बनाए जिसमें उनके छह शतक और 23 अर्द्धशतक हैं। श्रीलंका के खिलाफ 14 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज से पहले अपने खिलाड़ियों की जर्सी का ऐलान किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें