फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 28 Aug 2019 06:31 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top 5 News of 28 August - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 समेत पाबंदियों को हटाने पर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के खिलाफ और इससे संबंधित दाखिल तमाम याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। कश्मीर में इंटरनेट और संचार सेवाओं समेत दूसरी पाबंदियों को हटाने की मांग वाली याचिकाओं पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ बुधवार को ही सुनवाई करेगी।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पाकिस्तान की गीदड़भभकी जारी, भारत के लिए फिर बंद करेगा अपना हवाई क्षेत्र

कश्मीर मुद्दे पर लगातार पाकिस्तान की गीदड़भभकी जारी है। अब पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि इमरान सरकार भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है।

पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री आज कर सकते हैं बड़े पैकेज का एलान

जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बड़े पैकेज का एलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रदेश में केंद्रीय कानून लागू करने के लिए ढांचागत विकास योजना और लोगों को सीधे वित्तीय लाभ देने के लिए आधार योजना लागू होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

आज अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में बुधवार को पहुंचेंगी। वे छतोह मोड़ के मैदान में सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे क्षेत्रीय लोगों को छतोह ब्लॉक के भवन समेत कई परियोजनाओं का तोहफा देंगी। उनकी आगमन की तैयारियों को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

पढ़ें पूरी खबर

यूपी के इन 10 जिलों में दो दिन तक स्कूली बसों की हड़ताल, सरकार ने अधिनियम में किए ये बदलाव

पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में आज और कल सीबीएसई स्कूलों की बसों की हड़ताल रहेगी। इससे लाखों छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। मंगलवार को स्कूलों ने इस संबंध में अभिभावकों को मैसेज भेजे कि वह बच्चों को खुद लेकर आएं। वहीं कई आईसीएसई स्कूलों के टेंपो चालकों ने अभिभावकों से बुधवार को खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कही है। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें