फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 21 Aug 2019 07:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिदंबरम को दो घंटे में पेश होने का सीबीआई-ईडी का नोटिस, वकील ने कहा- 'सुप्रीम' सुनवाई तक इंतजार करें
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट से मंगलवार को आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त टीम उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सीबीआई और ईडी की टीम मंगलवार शाम चिदंबरम के घर पर पहुंची थी, लेकिन वे नहीं मिले।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज, एक दर्जन से ज्यादा नए चेहरे लेंगे शपथ

योगी आदित्यनाथ सरकार का बहुप्रतीक्षित पहला मंत्रिमंडल विस्तार बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन के गांधी सभागार में होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट तथा राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने वालों को शपथ दिलाएंगी। 

पढ़ें पूरी खबर-

संत रविदास का मंदिर तोड़ने पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज, कोर्ट ने दी राजनीति न करने की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश देते हुए कहा था कि तुगलकाबाद वन क्षेत्र में तोड़े गए रविदास मंदिर मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकारों को भी निर्देश दिया था कि इस मामले पर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए और सरकारें इसके लिए आवश्यक इंतजाम करें। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

आम्रपाली के खरीदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया आज से, लेने वालों का डाटा खंगालेगी टीम

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम्रपाली के खरीदारों की रजिस्ट्री प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से होगी। इससे पहले खरीदारों का पूरा डाटा खंगालने का काम होगा। लिहाजा, नोएडा प्राधिकरण की टीम सेक्टर-45 के आम्रपाली सफायर फेज-1 पहुंचेगी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमानी को कोर्ट रिसीवर नियुक्त किया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर-

पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, जवान शहीद, नागरिक की मौत, पाक के झूठे दावों का सेना ने दिया जवाब

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलाबारी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को जिले के मेंढर के मनकोट, कृष्णा घाटी और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें एक जवान शहीद हो गया। चार अन्य जवान घायल हुए हैं। एक नागरिक की भी मौत हो गई।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें