हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती है। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही, 21 लोगों की मौत, दो बहे, 887 से ज्यादा सड़कें बंद
हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच शनिवार रात और सोमवार दोपहर तक बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा- पोती समेत 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बह गए। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। शिमला में नौ लोगों, सोलन में पांच, चंबा में तीन, कुल्लू में दो और बिलासपुर-सिरमौर जिलों में 1-1 की व्यक्ति की जान गई है।
शादी की उम्र समान करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई आज
भारतीय महिला व पुरुष के लिए विवाह की आयु एक समान करने की मांग लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका में कहा गया है कि देश में शादी के लिए अलग आयु का निर्धारण किया गया है। यह व्यवस्था संविधान में दिए गए समानता के अधिकार और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त कर विवाह की आयु समान की जाए।