फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 10 Aug 2019 05:04 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू में पांच दिन बाद हटी धारा 144, आज छठे दिन खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
विज्ञापन


जम्मू जिला प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करने के बाद शुक्रवार से धारा 144 सीआरपीसी हटाने का फैसला किया गया है। धारा 144 को गत 5 अगस्त को लगाया गया था। इसके साथ छठे दिन स्कूल, कॉलेज भी खोले जाएंगे। सभी गतिविधियां सामान्य होने के साथ प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जाएगी।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बाढ़ से तीन दिन में 86 लोगों की मौत, हजारों लोग लापता

महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक समेत दक्षिण के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश से इन राज्यों में शुक्रवार तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई है।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


अरुण जेटली की हालत स्थिर, एम्स ने जारी किया हेल्थ मेडिकल बुलेटिन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर है, एम्स ने हेल्थ मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जिसमें उनकी हालत स्थिर बताई गई है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। ब्लड सैंपल और यूरिन प्रोफाइल की रिपोर्ट आने के बाद पूर्व डॉक्टरों ने वित्त मंत्री को भर्ती होने की सलाह दी। 

पढ़ें पूरी खबर-

चीन ने सुपर टाइफून ‘लेकिमा’ के लिए जारी किया रेड अलर्ट

चीन ने शुक्रवार को सुपर टाइफून लेकिमा के मद्देनजर झिजियांग प्रांत के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। लेकिमा की वजह से शनिवार की सुबह पूर्वी झेजियांग प्रांत में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ें पूरी खबर-

आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर होगा फैसला

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक से पहले पार्टी के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में और देरी की कतई गुंजाइश नहीं है। शनिवार को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक में अपने इस्तीफे पर अटल राहुल गांधी के स्थान पर नए अध्यक्ष के चुनाव का फैसला होगा। नया अध्यक्ष चुनने के लिए समिति का गठन भी किया जा सकता है। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें