फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024: 10 नवंबर को पहले चरण की परीक्षा; 62 शहर, 65 हजार से अधिक विद्यार्थी

Fri, 08 Nov 2024 08:14 PM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो

सार

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 का पहला चरण 10 नवंबर को आयोजित होगा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहले चरण की परीक्षा 62 शहरों में होगी जिसमें 65 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के पहले चरण की परीक्षा 10 नवंबर (रविवार)  को 62 शहरों के 68 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नौवीं से बारहवीं तक के 65 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


62 शहरों में 68 परीक्षा केंद्र; 65 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, झांसी, सुल्तानपुर, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), बिजनौर, बागपत (कक्षा 09 और 10),  शामली (कक्षा 09 और 10), प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, कोटद्वार, उत्तरकाशी, श्रीनगर (उत्तराखंड), गोपेश्वर, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, करनाल, कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, रोहतक, रेवाड़ी, सोलन और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)।

दृष्टिबाधित विद्यार्थी के साथ सहायक
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि राइटर (सहायक) आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। सहायक को अनिवार्य रूप से स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा ।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण जानकारी
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
  • प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाएं।
  • परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) का प्रावधान नहीं है।
आधा घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी
पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
लिंक www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें