फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: परीक्षा का परिणाम घोषित, 43 विद्यार्थियों को मिलेगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Mon, 16 Jan 2023 05:09 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 20 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्दी ही इन्हें एक-एक अभिभावक के साथ दिल्ली बुलाकर सम्मानपूर्वक छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 43 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है।

विज्ञापन


नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये और 11वीं-12वीं के 20 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्दी ही इन्हें एक-एक अभिभावक के साथ दिल्ली बुलाकर सम्मानपूर्वक छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए जाएंगे। छात्रवृत्ति पाने वालों में 80 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि  के हैं।

अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 22 संस्करणों के जरिये नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों के कागजात का सत्यापन करके करीब एक लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशालियों का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति पाने वालों में यूपी से 26, शेष हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से हैं ।
विज्ञापन


 नौवीं-दसवीं वर्ग में

  • राहुल सिंह (रोल नंबर 2470116, आगरा)
  • अनुज कुमार (रोल नंबर 1380095 अलीगढ़)
  • चित्रांश गंगवार  (रोल नंबर 2190196 बरेली)
  • विशाल त्रिपाठी (रोल नंबर 1100110 प्रयागराज)
  • वंशिका ठाकुर (रोल नंबर 2160008 धर्मशाला)
  • कुनाल सैन (रोल नंबर 2420079 गाजियाबाद)
  • शालिनी यादव (रोल नंबर 2390519 गोरखपुर)
  • कार्तिकेय तिवारी (रोल नंबर 2460040 हल्द्वानी)
  • आरजू (रोल नंबर 2550001 हिसार)
  • गरिमा शर्मा (रोल नंबर 1250029 जम्मू)
  • हर्षित नामदेव (रोल नंबर 2570129 झांसी)
  • ऋतुज मौर्य (रोल नंबर 2530006 कानपुर)
  • रीनू (रोल नंबर 1550084 करनाल)
  • आशु यादव (रोल नंबर 1230032 लखनऊ)
  • अभिनव सिंह (रोल नंबर 1080031 मेरठ)
  • आर्यन (रोल नंबर 1310182 मुरादाबाद)
  • आदित्य कुमार झा (रोल नंबर 1110008 रोहतक)
  • अंजली (रोल नंबर 1180003 शिमला)
  • मोहित कुमार (रोल नंबर 1290340 वाराणसी)
  • लिपि ओझा (रोल नंबर 2170004 चंडीगढ़)
  • शिवानी (रोल नंबर 2560007 देहरादून)
  • 11वीं-12वीं के वर्ग में
  • गौरव तिवारी (रोल नंबर 4480054 आगरा)
  • राम (रोल नंबर 4380130 अलीगढ़)
  • अंकित बाबू (रोल नंबर 4190323 बरेली)
  • रुपेश निषाद (रोल नंबर 3090719 प्रयागराज)
  • श्रद्धा (रोल नंबर 4540007 हिसार)
  • अमान सैफी (रोल नंबर 4420148 गाजियाबाद)
  • आनंद मोहन मिश्रा (रोल नंबर 3390192 गोरखपुर)
  • नेहा (रोल नंबर 3460086 हल्द्वानी)
  • हिमांशी (रोल नंबर 2550021 हिसार)
  • पारस पांडव (रोल नंबर 3250048 जम्मू )
  • आदित्य तिवारी (रोल नंबर 4500110 झांसी)
  • अर्पित कुशवाहा (रोल नंबर 4010027 कानपुर)
  • अमन (रोल नंबर 4130097 करनाल)
  • सिद्धार्थ पटवा (रोल नंबर 3510198 लखनऊ)
  • कृष्णा अग्रवाल (रोल नंबर 4050154  मेरठ)
  • मिलन पाल (रोल नंबर 3310133 मुरादाबाद)
  • स्नेहा (रोल नंबर 4110077 रोहतक)
  • टीना (रोल नंबर 3180006 शिमला)
  • आदित्य वर्मा (रोल नंबर 3270815 वाराणसी)
  • गुलफिशा (रोल नंबर 3370068 देहरादून)


दो दृष्टिबाधितों को विशेष छात्रवृत्ति
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो दृष्टिबाधितोंं को विशेष छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। इसमें उमेश चंद्र (रोल नंबर 2390216) को गोरखपुर और सृष्टि साहू (रोल नंबर 5220018) को लखनऊ से चुना गया है।

तो निरस्त हो जाएगी छात्रवृत्ति
परीक्षा परिणाम बनाते समय बहुत सावधानी बरती गई है। सत्यापन के कई दौर के बाद भी अंतिम समय तक कुछ विद्यार्थियों की ओर से दी गई जानकारी गलत निकलती रही। जिन 43 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है, अगर उनकी ओर से दी गई जानकारी भविष्य में सत्यापन के दौरान गलत पाई गई तो छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें