फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में विश्वभारती विश्वविद्यालय के छात्रावास में हमला, दो छात्र घायल

Fri, 17 Jan 2020 12:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  •  पुलिस ने एबीवीपी के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया
  •  एबीवीपी ने हमले से इनकार करते हुए एसएफआई के दो गुटों की अंतर्कलह बताया
विज्ञापन
विश्वभारती विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय परिसर के छात्रावास में बुधवार देर रात हुए हमले के आरोप में एबीवीपी के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में एसएफआई से जुड़े स्वप्निल मुखर्जी और फाल्गुनी पान नामक दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन


उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस हमले के बाद परिसर में आक्रोश है। उधर, एबीवीपी ने इस हमले में अपना हाथ होने से इनकार करते हुए इसे एसएफआई के दो गुटों की अंतर्कलह बताया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के लिए एबीवीपी और भाजपा की कड़ी निंदा की है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को हुए हमले के आरोप में एबीवीपी के  अचिंत्य बागदी और साबिर अली को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग पहले तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्य थे। एसएफआई नेता स्वप्निल मुखोपाध्याय ने बताया कि बुधवार देर रात एबीवीपी के लोगों ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि देर रात विश्वविद्यालय के कुलपति के वाहन में ही सवार होकर एबीवीपी के लोग परिसर में दाखिल हुए थे।बताया जाता है कि आठ जनवरी को वाम संगठनों के देशव्यापी हड़ताल को विश्वविद्यालय के वाम-समर्थित छात्र संगठनों ने समर्थन दिया था।

इससे एबीवीपी के लोग नाराज थे। यही नहीं, उसी दिन विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता ने सीएए व एनआरसी पर सेमिनार को संबोधित किया था। सेमिनार के मुख्य वक्ता दासगुप्ता को वाम समर्थित छात्र संगठनों ने काला झंडा दिखाया और उन्हें चार घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाए रखा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें