फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: खगेन मुर्मू पर हमले की NIA जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका; BJP बोली- ममता की उल्टी गिनती शुरू

Thu, 09 Oct 2025 11:40 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी

सार

Attack On BJP MP Khagen Murmu: भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमले की एनआईए जांच की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले में जलपाईगुड़ी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इधर भाजपा ने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उल्टी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर हमले के मामले में दो और गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले की एनआईए जांच की मांग को लेकर गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। बता दें कि न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच की मांग वाली याचिका दायर करने की अनुमति दे दी। याचिकाकर्ता के वकील अनिंद्य सुंदर दास ने कहा कि मामले की सुनवाई 14 अक्तूबर को होने की संभावना है। याचिकाकर्ता के वकील सायन चट्टोपाध्याय ने अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) अधिनियम के तहत मामला शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया क्योंकि मुर्मू एसटी समुदाय से हैं। दोनों भाजपा नेता सप्ताहांत में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित नागराकाटा क्षेत्र में गए थे। जहां उनपर हमला किया गया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा
उत्तर बंगाल में भाजपा नेताओं पर हुए हमले के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष पर हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इन्हें देर रात करीब 3 बजे नागराकाटा इलाके से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शाहनूर आलम और तौफैल हुसैन हैं। पुलिस का कहना है कि इन दोनों की सीधे इस हमले में भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें - Politics: 'प्रधानमंत्री ने जो बातें मुझपर थोपीं, वो पूरी तरह गलत'; जानें पीएम मोदी पर क्यों हमलावर हुए चिदंबरम
विज्ञापन


हमारी हत्या करने की कोशिश की गई थी- शंकर घोष
इस मामले में भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा, 'सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्या वे वास्तव में घटना में शामिल थे या नहीं। मेरी और खगेन मुर्मू की हत्या करने की कोशिश की गई थी। बहुत गंभीर चोटें आईं। भीड़ ने लिंचिंग जैसी स्थिति बना दी थी। अब देखना यह होगा कि ये गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है या सच में दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।'
ममता की उल्टी गिनती शुरू- भाजपा
पूर्व राज्यसभा सदस्य सैयद जफर इस्लाम ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा विधायक और सांसद की पिटाई की...यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है...पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।'
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - NIA: बिहार में हथियार तस्करी मामले में एनआईए का एक्शन,9 एमएम पिस्तौल, डबल बैरल गन सहित इतना गोला-बारूद बरामद

जलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं पर हुआ था हमला
बता दें कि, 6 अक्तूबर को उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान उन पर पत्थर और डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों नेताओं को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को पकड़ चुकी है और अब दो और गिरफ्तारियां होने से जांच में तेजी आने की संभावना है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें