कश्मीर घाटी में एक बार फिर आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को आतंकियों के द्वारा सीआरपीएफ के एक काफिले पर फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक हमला श्रीनगर के पास सेमपोरा इलाके के पंथाचौक के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ है जब जवान श्रीनगर में अपनी चुनावी ड्यूटी के लिए आ रहे थे। घायल सभी जवानों को सेना के बेस अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। हमले के बाद घटनास्थल के पूरे इलाके को सीज करते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में एक लड़की भी घायल हो गई है।
आतंकियों के हमले के बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के तमाम शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक स्थानीय लड़की के भी घायल होने की सूचना है जिसे कि अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है।