फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों पर हमला: सुषमा ने की उपराज्यपाल और गृहमंत्री से बात

Sun, 29 May 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली स्थित महरौली में बीते बृहस्पतिवार रात में अफ्रीकी मूल के छः लोगों पर कथित हमले के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से बात की। इसके बाद सुषमा ने कहा कि गृहमंत्री की ओर से उन्हें दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

  I have spoken to Shri Raj Nath Singh ji and Lt Governor Delhi reg attack on African nationals in South Delhi yesterday./1 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 29, 2016
They assured me that the culprits will be arrested soon and sensitization campaign will be launched in areas where African nationals reside. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 29, 2016
विज्ञापन


  I have asked Gen V.K.Singh MOS and Secretary Amar Sinha to meet #Africanstudents who hv announced demonstration at Jantar Mantar. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 29, 2016


इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जहां भी विदेशी नागरिक रहते हैं वहां पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बात की है।
  Instructed CP Delhi to take strict action against the attackers & increase police patrolling in these areas to ensure security of everyone — Rajnath Singh (@BJPRajnathSingh) May 29, 2016

  Spoke to CP Delhi regarding the incident of physical assault against certain African nationals in New Delhi. Such incidents are condemnable. — Rajnath Singh (@BJPRajnathSingh) May 29, 2016


सुषमा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह और एमओएस सेक्रटरी अमर सिन्हा से कहा है कि वे उन अफ्रीकी छात्रों से मिले जिन्होंने जंंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।

बता दें कि बीती 20 मई को कांगो निवासी मासोनडा केटाडा ओलिवर (25) की पीट पीट कर हत्या कर दी हई थी। उसे दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया था और उस दौरन उसकी मदद करने कोई नहीं आया था। जो लोग कांगो निवासी को बचाने आए भी थे आरोपी मोबिन आजाद सैफी, छतरपुर निवासी मुकेश और महरौली निवासी प्रकाश उर्फ मौसा ने उन्हें भी पीट दिया था। बताया जा रहा है कि झगड़ा एक ही ऑटो को किराये पर लेने को लेकर हुआ था। इसके बाद फिर दक्षिण जिले में अफ्रीकी मूल के युवक-युवतियों को निशान बनाने व उन पर हमले होने के मामले सामने आए थे। बताया जा रहा था कि युवकों की भीड़ ने हमला किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें