अमृतसर जेल में बंद एक नाइजीरियाई नागरिक और कपूरथला जेल में बंद मेहराज रहमानी नाम के एक व्यक्ति ने कराची के एक ड्रग लॉर्ड से हेरोइन की इस खेप का आदेश दिया था।
भारतीय तटरक्षक बल के साथ एटीएस गुजरात ने संयुक्त रूप से 6 चालक दल के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है और 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। डिलीवरी लेने आए दिल्ली के दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। छह पाकिस्तानी नागरिक समेत आठ लोग गिरफ्तार हुए हैं। गुजरात के डीजीपी आशीष भाटिया ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन
गुजरात डीजीपी ने कहा हमने नाव और एक चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है। अमृतसर जेल में बंद एक नाइजीरियाई नागरिक और कपूरथला जेल में बंद मेहराज रहमानी नाम के एक व्यक्ति ने कराची के एक ड्रग लॉर्ड से हेरोइन की इस खेप का आदेश दिया था। हम इसकी और जांच कर रहे हैं।