फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूनिक कोड से मिल सकेंगी दवाएं, हर जिले में लगेगा एटीएम

Thu, 17 Jan 2019 02:25 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सभी जिला अस्पतालों में जल्द ही एटीएम से दवाएं मिल सकेंगी। आंध्र प्रदेश में 15 स्थानों पर प्रयोग सफल रहने पर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से जिला अस्पतालों में इन दवा एटीएम को लगाने का सुझाव दिया है। मरीज के कार्ड पर अंकित यूनिक कोड से इन एटीएम से दवा ली जा सकेगी। राज्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जरिये इन मशीनों को खरीद सकेंगे।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जिला अस्पतालों में दवा एटीएम लगने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। करीब 300 टोकरी की क्षमता वाले इस एटीएम से सरकार की राष्ट्रीय आवश्यक सूची के तहत आने वाली दवाएं ली जा सकेंगी। रक्तचाप, बुखार, दर्द, चक्कर, उल्टी इत्यादि बीमारियों की दवाएं मरीज प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि अधिकारियों की मानें तो इस प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि दवाओं के लिए एटीएम की खरीदी सरकार अमेरिका और यूके जैसे देशों की एजेंसियों से मदद ले सकती है।     
 
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले दवा एटीएम (एनी टाइम मेडिसिन) को लेकर आंध्र प्रदेश में एक प्रयोग किया था, जिसे अब काफी अच्छा प्रयास माना जा रहा है। मरीजों से लेकर अस्पताल के स्टाफ तक को इससे काफी आसानी हुई है। वहीं फॉर्मासिस्ट की कमी के सामने बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। इसलिए मंत्रालय सभी राज्यों में इन एटीएम की स्थापना के लिए जल्द ही राज्यों को पत्र लिखने वाली है। 
विज्ञापन


बगैर पर्ची नहीं मिलेगी दवा
 
अधिकारी के मुताबिक, बगैर पर्ची व यूनिक कोड के एटीएम से दवा नहीं निकल सकेगी। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (पीएमबीजेपी) के तहत मिलने वाली जेनेरिक दवाओं को एटीएम में रखा जा सकता है। हालांकि देश भर के 600 से ज्यादा जिला अस्पतालों में ये सुविधा शुरू होने में करीब सात से आठ माह का वक्त लग सकता है।      

पहाड़ी इलाकों में मिलेगी टेली सुविधा भी 

अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में इन दवा एटीएम में टेली सुविधा भी होगी, जिससे वहां के लोग फोन के जरिये डॉक्टर से अपनी बीमारी साझा कर सकें और डॉक्टर दूर बैठे हुए यूनिक कोड के जरिये ही उन्हें दवाओं की सलाह देगा। इसके बाद एटीएम से मरीज दवाएं ले सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें