फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेटली बोले- देश में नोटों की कमी नहीं, जहां किल्लत है उसे दूर किया जाएगा

Tue, 17 Apr 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arun jaitley
विज्ञापन
देश के कई राज्यों के ATM सूखे की चपेट में हैं। यानी इन  ATMs में ना तो कैश है और ना ही पिछले कुछ दिनों से इनमें पैसे ही डाले जा रहे हैं। एटीएम से पैसे न निकलने को एकबार फिर से नोटबंदी से जोड़ कर देखा जा रहा है। खबर की मानें तो एक बार फिर कुछ ऐसे ही हालात कई राज्यों के एटीएम में देखने को मिल रहे हैं। वह या तो खराब हैं या फिर उसमें पैसे नहीं है। खबरों के अनुसार यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के अलावा गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान में भी एटीएम मशीनों में कैश खत्म होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। वहीं दिल्ली के लोग भी ट्वीट कर एटीएम में कैश न होने की जानकारी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


देश भर के एटीएम में कैश न होने की खबर के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली बीमारी की हालत में सामने आए और कहा कि हमने देश में करेंसी की स्थिति पर समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में कैश सरकुलेशन में है और यह बैंक में मौजूद भी है। अचानक कई राज्यों से पैसों की कमी की सूचना आ रही है।  उन्होंने कहा की जल्द ही इसका निवारण कर लिया जाएगा।

वहीं लगातार सरकार की हो रही किरकिरी को देखते हुए वित्त राज्य मंत्री एसपी शुक्ला ने कहा कि अभी हमारे पास 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए कैश हैं। हां कुछ राज्यों में कैस की कमी की खबर आई है लेकिन कुछ राज्यों में कैश अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए राज्यवार कमीटी का गठन किया है और आरबीआई ने भी कमीटी बना ली है जो एक राज्य से दूसरे राज्यों में कैश की किल्लत को दूर करने की कोशिश करेंगे। शुक्ला ने कहा कि तीन दिनों के भीतर देश के एटीएम में पैसे होंगे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है

भोपाल में खराब पड़े ATM की तस्वीर
बता दें कि देश के कई शहरों में एटीएम मशीनें बंद हैं और लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें एक बार फिर से नोटबंदी का समय याद आने लगा है। हालांकि, यूपी में कैश की किल्लत को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक बुलाई है वहीं केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक भी सक्रिय हुए हैं लेकिन अभी तक सरकार द्वारा किसी ठोस कदम के उठाए जाने की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एटीएम में कैश की तंगी को स्वीकार तो किया है लेकिन इसे साजिश भी बताया है। वहीं इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने भी अपने राज्य में कैश की कमी की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दूसरे राज्य कैश की कमी से जूझ रहे हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी कैश की समस्या बनी हुई है। लेकन इस परेशानी को जल्द से जल्द निपटा लिया जाएगा।

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोग भी सामने आ रहे हैं जिन्होंने बताया कि हमलोग कई दिनों से एटीएम में कैश की तंगी से जूझ रहे हैं। एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। बातचीत में मध्यप्रदेश के लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मध्यप्रदेश के कई शहरों में हालात ऐसे बने हुए हैं। हमलोग कई एटीएम घूम चुके हैं लेकिन अधिकतर एटीएम में कैश नहीं है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें