फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ने को तैयार विमान के इंजन से उठा धुआं, बाल-बाल बचे 130 यात्री

Sun, 17 Jul 2016 04:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
विज्ञापन
मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरने के ठीक पहले एयर इंडिया के विमान के एक इंजन में धुआं निकलने लगा। पायलट ने सही समय पर इंजन में धुआं निक लते देख लिया। जिसकी वजह से 130 यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


कोलकाता एयरपोर्ट के सूत्रों  के अनुसार एआई 713 नंबर विमान दोपहर लगभग सवा बारह बजे नेताजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरने वाला था। तभी, विमान के पायलट ने उड़ान भरने के ठीक पहले इंजन में धुआं निकलते हुए देख लिया। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई।

विमान को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया गया है। फिलहाल इंजीनियर व विमान विशेषज्ञ उसकी जांच कर रहे हैं।  एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर कुछ सेकेंड बाद इसकी जानकारी मिलती तो  विमान और उसके किसी भी यात्री को बचाना बेहद असंभव हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें