फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल हिंसा: एनएचआरसी की टीम करेगी मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा, पीड़ितों से बात करेंगे सदस्य

Sun, 04 Jul 2021 06:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने के लिए मानवाधिकार आयोग की टीम गठित की गई है। इस टीम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
NHRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद और पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित टीम के सदस्य पीड़ितों से बातचीत करने के लिए 6-7 जुलाई को मालदा और 8 जुलाई को मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने गई मानवाधिकार आयोग की ओर से गठित समिति के सदस्यों पर बीते मंगलवार को हमला हुआ था। बता दें कि बंगाल हिंसा के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित समिति बंगाल दौरे पर थी।

इस समिति के सदस्य और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने मंगलवार को दावा किया था कि कोलकाता में बदमाशों ने उन पर और उनकी टीम के अन्य सदस्यों पर हमला किया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए दावा किया है कि बंगाल में लोकतंत्र बर्बाद हो रहा है वहीं तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि घटना में सत्तारूढ़ पार्टी से कोई शामिल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें