फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: ओलंपियन एथलीट मयूखा जॉनी पर दुष्कर्म के झूठे दावे का मामला दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 05:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, त्रिशूर।

सार

साबू के मुताबिक, धमकी वाला झूठा पत्र मयूखा और उनकी टीम ने प्लांट किया था। हमने अदालत में इसके डिजिटल सबूत एक सीडी में दाखिल किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी महिला एथलीट मयूखा जॉनी और 9 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा मयूखा की दोस्त के दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने के लिए एक स्थानीय धार्मिक संगठन के पूर्व ट्रस्टी की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया। मयूखा और अन्य 9 आरोपी इस स्वतंत्र धार्मिक संगठन के पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, धार्मिक संगठन के पूर्व ट्रस्टी साबू ने छालाकुडी में एक अदालत में याचिका दाखिल की थी। याचिका में साबू ने मयूखा व 9 अन्य पदाधिकारियों पर अपने खिलाफ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने और धमकी देने का आरोप लगाया था। साबू का आरोप है कि यह झूठा आरोप उसे बदनाम करने के लिए लगाया गया।

साबू के मुताबिक, धमकी वाला झूठा पत्र मयूखा और उनकी टीम ने प्लांट किया था। हमने अदालत में इसके डिजिटल सबूत एक सीडी में दाखिल किए थे। अदालत ने बाद में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को मयूखा ने खुद को गुमनाम आदमी की तरफ से भेजा गया धमकी भरा पत्र मिलने का आरोप लगाया था। मयूखा का कहना था कि धमकी देने वाला उसे अपनी दोस्त के लिए लड़ाई लड़ने से रोकना चाहता है, जिसने इस साल मार्च में एक प्रभावशाली आदमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें