पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी शांतनु मित्रा का रूप धारण करके ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी चंदन राय को कोलकाता के दमदम के गोरोक्खो बसी लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
कोलकाता पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कई शिकायतें हैं और उसने पैसे के एवज में मदद की पेशकश की। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी चंदन राय के खिलाफ भारतीय दंड न्यायालय (आईपीसी) की धारा 170/419/384/506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।