फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय: छात्रों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, ड्रोन से लेकर स्पेस साइंस की चीजें सीखेंगे

Tue, 23 Dec 2025 08:31 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में अटल आवासीय विद्यालय को अधुनिक बनाने के लिए प्रसाय किया जा रहा है। सरकार इन स्कूलों में ड्रोन से लेकर स्पेस साइंस तक की शिक्षा देने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय होगें उन्नत - फोटो : DD News UP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालय अब आधुनिक तकनीकी शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश सरकार प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय में कम्पोजिट स्किल/इनोवेशन लैब स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके जरिए ग्रामीण, श्रमिक और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, स्पेस साइंस, 3डी प्रिंटिंग और एआई जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा। 

दो महीने में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित विद्यालयों में इनोवेशन लैब की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी। छह महीने के भीतर सभी अटल आवासीय विद्यालयों में लैब पूरी तरह क्रियाशील हो जाएंगी। लैब संचालन और प्रशिक्षण के लिए देश की प्रमुख तकनीकी संस्थाओं और विशेषज्ञ एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। पहले चरण में चयनित शिक्षकों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा, जो आगे अन्य शिक्षकों और छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे।  श्विक चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें