फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नंबर को दुनिया मानती है अशुभ, वाजपेयी मानते थे खास 

Fri, 17 Aug 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का 13 नंबर से कुछ खास ही लगाव था, जिसे पूरी दुनिया में अशुभ माना जाता है। पहली बार 1996 में जब वह प्रधानमंत्री बने तो उनकी सरकार 13 दिन ही चल पाई थी। 1996 में 13 मई को ही उन्होंने पीएम पद की शपथ ली थी। 
विज्ञापन


दूसरी बार 1998 में वह प्रधानमंत्री बने और उनकी सरकार 13 महीने चली। इसके ठीक 13 महीने बाद वह फिर सत्ता में लौटे और 13 दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई। 

तीसरी बार उन्होंने 13 अक्तूबर 1999 को शपथ ली और पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। उनकी सरकार में पोखरण परमाणु विस्फोट भी 11 और 13 मई को ही कराया गया था। 
विज्ञापन


सलाहकारों और सहयोगियों के टोकने के बावजूद अटल जी 13 नंबर को ही लकी मानते थे। हालांकि 2004 के चुनाव में उनके लिए यह नंबर अशुभ साबित हुआ। 

उन्होंने इस चुनाव के लिए 13 अप्रैल को नामांकन किया था और 13 मई को वोटों की गिनती में उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी थी। उनके करीबियों का कहना है कि वह किसी होटल में भी ठहरने जाते तो उसकी 13वीं मंजिल और कमरा नंबर 13 ही ढूंढते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें