पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें बीते 11 जून को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एम्स ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 6
वर्तमान सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रही है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री ने 45 साल पहले तेल की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी पर ऐसा विरोध किया था जिसे आजतक याद किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
इंदिरा सरकार ने 1973 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
4 of 6
पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों के विरोध में 12 नवंबर, 1973 को जनसंघ (वर्तमान भाजपा) के नेता अटल और दो अन्य सांसद बैलगाड़ी से संसद पहुंच गए थे। इसी दिन संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
छह सप्ताह चले सत्र के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को विपक्ष के गुस्से का सामना करना पड़ा। वामदल और बाकी विपक्षी दलों ने इंदिरा गांधी से इस्तीफे की मांग की।
कई सांसद विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे थे। दरअसल, अटल और बाकी विपक्षी नेता देश में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते इंदिरा के बग्घी से यात्रा करने का विरोध कर रहे थे। तब इंदिरा लोगों को पेट्रोल बचाने का संदेश देने के लिए बग्घी से यात्रा कर रही थीं।