फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में नागरिकता कानून के समर्थन में उतरे लोग, लगे मोदी-मोदी के नारे

Sat, 21 Dec 2019 09:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जहां देशभर के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आगजनी और मौत की खबरें आ रही हैं। वहीं मुंबई में शनिवार को इसके समर्थन में मुंबई दादर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो लोग इकट्ठा हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जयकारे लगाए।

विज्ञापन




नागरिकता कानून में संशोधन के लिए महानगर के अगस्त क्रांति मैदान में एक विशाल रैली आयोजित करने के दो दिन बाद इस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड की हस्तियों समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया। 

इस मौके पर आयोजनकर्ता सानिध्य सनमन मंच ने नागरिकों से नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के लिए का शांतिपूर्वक समर्थन करने की अपील की। गौरतलब है कि, नागरिकता संशोधन कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न से बचने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है।
विज्ञापन


उपस्थित लोगों ने अपने हाथों में तख्तियों के साथ राष्ट्रीय तिरंगा भी लहराया जिसमें लिखा था हम एनआरसी चाहते है, हम सीएए का समर्थन करते है, सीएए के समर्थन में राष्ट्रभक्ती मैदान में। उन्होंने सीएए को लागू करने की मांग करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें