फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में 'तितली' का कहर, भूस्खलन से अब तक 12 लोगों की मौत, बाढ़ का खतरा

Sat, 13 Oct 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'तितली' ने पिछले दो दिनों में जबरदस्त तबाही मचाई। ओडिशा में चक्रवात ‘तितली’ के कारण भारी बारिश से बाढ़ आने के कारण 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ओडिशा में तूफान के गुजर जाने के बाद से जारी भारी बारिश और भूस्खलन से जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार शाम गजपति जिले में भूस्खलन में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि चार लापता बताए जा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गंजम जिले में देखा गया है। यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया।

विज्ञापन


विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने बताया कि बारिश से बचने के लिए कुछ ग्रामीणों ने गुफा रूपी जगह पर शरण ली थी। भारी बारिश की वजह भूस्खलन में 12 लोग जान गंवा बैठे। मलबे में चार लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने की कोशिश चल रही है। सेठी का कहना है कि गजपति के जिलाधिकारी को घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया गया है।

भूस्खलन की यह घटना सुदूरवर्ती इलाके में घटी है। एक बार जिलाधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ग्रामीणों को आर्थिक और दूसरी सहायता मुहैया कराएगी। जिन जगहों पर भारी बारिश हो रही है वहां पर बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ और ओडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। तूफान के कमजोर पड़ने के बाद कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से गंजम, रायगढ़ और गजपति जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों की दशहरा की छुट्टी रद्द

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इन तीन जिलों का हवाई सर्वे किया और हालात का जायजा लिया। इसके अलावा पुरी, कंधमाल और केंद्रपाड़ा जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राज्य सरकार ने भुवनेश्वर समेत दक्षिण और मध्य संभाल के सभी सरकारी कर्मचारियों की दशहरा की छुट्टी रद्द कर दी है।

नवजात बच्चियों का नाम 'तितली' रखने की होड़
एक तरफ भले ही तूफान तितली ने ओडिशा में कहर बरपा रखा है। लेकिन बहुत से मां-बाप पैदा होने वाली नवजात बच्चियों का नाम इस चक्रवाती तूफान 'तितली' पर रख रहे हैं। 
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें