फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खगोलीय घटना : कल एक कतार में दिखेंगे पांच ग्रह, ऐसा दुर्भलभ नजारा इसके बाद 2040 में दिखाई देगा

Fri, 16 Jun 2023 06:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सबसे पहले 16 जून की मध्य रात्रि से कुंभ तारामंडल (अक्वेरियस कॉन्स्टेलेशन) में 0.9 के कांतिमान (मैग्निट्यूड) के साथ शनि ग्रह दिखाई देने लगेगा। इसके बाद मीन (पाइसीज) तारामंडल से 10 डिग्री नीचे 7.9 कांतिमान के साथ वरुण (नेप्च्युन) ग्रह दिखाई देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान में 17 जून की रात दुर्लभ और खुबसूरत खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दौरान शनि, बृहस्पति, बुध, वरुण और अरुण ग्रह एक कतार में नजर आएंगे। इस आसमानी नजारे को सुबह, सूर्योदय से करीब एक घंटे पहले बगैर किसी विशेष उपकरण के देखा जा सकता हैं। ऐसा दुर्भलभ नजारा 2040 में दिखाई देगा।

विज्ञापन


सबसे पहले 16 जून की मध्य रात्रि से कुंभ तारामंडल (अक्वेरियस कॉन्स्टेलेशन) में 0.9 के कांतिमान (मैग्निट्यूड) के साथ शनि ग्रह दिखाई देने लगेगा। इसके बाद मीन (पाइसीज) तारामंडल से 10 डिग्री नीचे 7.9 कांतिमान के साथ वरुण (नेप्च्युन) ग्रह दिखाई देगा।

हालांकि, इसे बिना दूरबीन के देख पाना मुश्किल होगा। 17 जून की अल सुबह करीब तीन बजे मेष (एरीज) तारामंडल में 2.2 कांतिमान के साथ बृहस्पति का उदय होगा, जिसे बिना किसी दूरबीन के आसानी से देखा जा सकता है। कुछ ही समय बाद बृहस्पति के साथ अरुण (युरेनस) दिखाई देगा। इसके बाद वृषभ (टॉरस) तारामंडल के पास सूर्योदय से 1.5-2 घंटे पहले क्षितिज पर 0.9 कांतिमान के साथ बुध ग्रह दिखाई देगा, जो नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


दो दिन जारी रहेगी ग्रहों की अनूठी परेड
सूर्योदय से करीब एक घंटे पहले ये सभी ग्रह एक साथ आसमान में देखे जा सकते हैं। दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में पांचों ग्रहों की यह परेड दो दिन आगे-पीछे तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें