फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्षयात्री की 'रात और दिन के बीच की सीमा' वाली तस्वीर वायरल, यहां देखें फोटो

Wed, 01 Jul 2020 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंतरिक्ष की एक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस समय अंतरिक्ष की दो फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। अंतरिक्षयात्री बॉब बेनकेन ने अपने ट्विटर हैंडल से अंतरिक्ष की दो बहुत प्यारी फोटो शेयर की हैं, आप भी इन तस्वीरों को देखेंगे तो देखते रह जाएंगे। ये तस्वीर है रात और दिन के बीच बनी सीमा की। इस तस्वीर में एक ऐसी लाइन दिख रही है जिसके एक ओर दिन तो दूसरी ओर रात का प्रतिबिंब दिख रहा है। 

विज्ञापन


अंतरिक्षयात्री बॉब बेनकेन ने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि हमारे गृह का यह दृश्य मेरा पसंदीदा दृश्य है, जिसमें रात और दिन के बीच बनी सीमा (लाइन) बहुत सुंदर दिख रही है। 



अंतरिक्षयात्री बॉब बेनकेन ने यह तस्वीर 29 जून को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थी और इस पर अबतक 60,000 के करीब लाइक्स मिल चुके हैं और 8,500 के करीब लोगों ने इस फोटो को रीट्वीट किया है। इस तस्वीर को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अंतरिक्ष में जाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नासा की बेवसाइट के मुताबिक रॉबर्ट एल बेनकेन यानि बॉब बेनकेन स्पेस एक्स मिशन के लिए 30 मई 2020 को लॉन्च हुए साझा कमांडर ऑपरेशन के तहत अंतरिक्ष में हैं। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ ट्विटर यूजर्स ने साल 2020 के अंत तक अंतरिक्ष में रहने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें