फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75th Independence Day: अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, देखें वीडियो

Sun, 14 Aug 2022 03:15 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

वीडियो को इसरो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। 1 मिनट 13 सेकंड के लंबे वीडियो में अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टोफोरेटी लाल रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही है और इसरो एजेंसी को शुभकामनाएं दे रही है।
विज्ञापन
भारत को बधाई संदेश देती अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लोग दुनियाभर से भारत को बधाई दे रहे हैं। लेकिन एक संदेश पृथ्वी ग्रह से दूर अंतरिक्ष से आया है। संदेश इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से भेजा है।  क्रिस्टोफोरेटी ने इस विशेष अवसर पर देश को बधाई देते हुए अंतरिक्ष से एक वीडियो संदेश भेजा है।

विज्ञापन

 


एक वीडियो संदेश में अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने कहा कि भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है। दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिलकर कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर काम किया है।

इसरो की सफलता की कामना की
क्रिस्टोफोरेटी एक यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की अंतरिक्ष यात्री हैं और वह फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर हैं। उन्होंने 'गगनयान' कार्यक्रम पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सफलता की कामना की। इस वीडियो को इसरो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। 1 मिनट 13 सेकंड के लंबे वीडियो में वह लाल रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही है और इसरो एजेंसी को शुभकामनाएं दे रही है।

विज्ञापन


सामांथा ने इसरो के साथ कई मिशनों पर काम किया है
संदेश में वह आगे कहती हैं कि दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के साथ मिलकर कई स्पेस और मिशनों पर काम किया है। इसरो द्वारा तैयार किए गए दो बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए सामांथा ने कहा कि ये सहयोग आज भी जारी है, क्योंकि इसरो आगामी निसार अर्थ साइंस मिशन के विकास पर काम कर रहा है, जो हमें आपदाओं को ट्रैक करने में मदद करेगा और हमें हमारे बदलते जलवायु की बेहतर समझ हासिल करने में भी सहायता करेगा।

 इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार इसरो
इसमें क्रिस्टोफोरेटी ने कहा कि ईएसए, नासा और सभी अंतरराष्ट्रीय भागीदारों की ओर से, मैं इसरो को शुभकामनाएं देना चाहती हूं। और इसरो गगनयान कार्यक्रम पर काम कर रहा है और इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार हो रहा है। हमारी साझेदारी का विस्तार इसरो के साथ मिलकर ब्रह्मांड की खोज करना है।

उन्होंने नासा और इसरो के संयुक्त पृथ्वी-अवलोकन मिशन के बारे में भी बताया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए इसरो के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार कर रही है। बता दें कि 'गगनयान' कार्यक्रम भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है जो 2023 में होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें