अमीर बनने की चाहत में ज्योतिष के पास कई लोग जाते हैं। लेकिन उनके बताए रास्ते पर चल कर कोई सलाखों के पीछे भी जा सकता। सुनने में अजीब है पर बंगलूरू में ऐसा ही हुआ। सुनहरे भविष्य की चाहत लिए बंगलूरू के दामोदरण ज्योतिष कृष्ण राजू के पास पहुंचे।
दामोदरण 42 साल के हैं और जीवन में व्यक्तिगत दिक्कतों से काफी परेशान चल रहे थे। साथ ही दामोदरण को अमीर बनने की भी ख्वाहिश थी। जल्द अमीर बनने के लिए वो ज्योतिष कृष्ण राजू के पास गए थे। ज्योतिष ने उनकी परेशानी सुनकर उनको एक उपाय सुझाया।
ज्योतिष की सलाह
ज्योतिष कृष्ण राजू ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक समान चोरी करने का कथित तौर पर सुझाव दिया और कहा कि ऐसा करने से भविष्य में उनको हर तरह की परेशानी से निजात मिल जाएगी। इतना ही नहीं, सुझाव के साथ कृष्ण राजू ने दामोदरण को कथित तौर पर ये भी बताया कि कहां से और कौन से इलेक्ट्रॉनिक समान चुराना है।
पढ़ें: पहले मासूम को बाइक पर बिठाकर पार्क लाए फिर करने लगे थे 'गंदा काम'
दामोदरण जिस कंपनी में काम करता था वो बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी को कम्प्यूटर सप्लाई का काम करती थी। कृष्णराजू ने दामोदरण को कथित तौर पर ये सलाह दी वो अपनी ही कंपनी से कम्प्यूटर मॉनिटर चुरा सकता है। और इससे कोई नुकसान नहीं होगा।