फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assistant Commissioner: सहायक आयुक्त रिश्वत लेती गिरफ्तार, 65 लाख घर से बरामद

Fri, 19 May 2023 06:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम पुलिस के अधिकारी ने कहा, निदेशालय में सहायक आयुक्त ने शिकायतकर्ता से ऑनलाइन जीएसटी को फिर से सक्रिय करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की थी। बाद में मामला 8,000 रुपये में तय हुआ।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने बृहस्पतिवार को कामरूप (मेट्रो) जिला मुख्यालय, गुवाहाटी स्थित राज्य जीएसटी आयुक्त कार्यालय की राज्य कर सहायक आयुक्त मीनाक्षी काकती कलिता को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, विजिलेंस और भ्रष्टाचार रोधी विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान उसके घर से 65,37,500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


असम पुलिस के अधिकारी ने कहा, निदेशालय में सहायक आयुक्त ने शिकायतकर्ता से ऑनलाइन जीएसटी को फिर से सक्रिय करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की थी। बाद में मामला 8,000 रुपये में तय हुआ।

चार हजार की रिश्वत पड़ी भारी
पीड़ित ने मामले की शिकायत निदेशालय को दी थी। राज्य जीएसटी आयुक्त, असम के कार्यालय में जाल बिछाकर सहायक आयुक्त मीनाक्षी कलिता को शिकायतकर्ता से मांगे गए रिश्वत के हिस्से के रूप में 4,000 रुपये स्वीकार करते पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें