चुनाव आयोग ने आज होने वाले मतदान के लिए चाक-चौंबद इंतजाम किए हैं। 5 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की मतगणना के नतीजे और रुझान सुबह 8 बजे से ऑनलाइन और ऑफ लाइन मिल सकेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते लोग घर बैठे ही नतीजे जान सकेंगे। इसके लिए ईसीआई की वेबसाइट और एप की मदद ली जा सकेगी।
इसमें चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएस सैलेश रिजल्ट डॉट.ईसीआई डॉट.जीओवी डॉट इन पर जानकर विधानसभा चुनाव 2021 के लिंक को क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाली विंडों की मदद से अपने राज्य के नतीजे और रुझान स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।
इतना ही नहीं, ईसीआई की वोटर हेल्पलाइन एप्लिकेशन की मदद से स्मार्टफोन पर भी चुनाव नतीजे देखे जा सकते हैं। ईसीआई की यह हेल्पलाइन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर के द्वारा एनरॉड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे।
इसके लिए उपभोक्ता को केवल गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर मतदाता हेल्पलाइन डाउनलोड करनी होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेब साइट पर भी चुनावी नतीजे देखे जा सकेंगे। प्रत्येक पीसी और ईसी के लिए फाइनल डाटा फार्म 20 में साझा किया जाएगा।