फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नतीजे: शुरुआती रुझान आते ही होने लगे नेताओं के दावे

Tue, 11 Dec 2018 09:33 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना और नेताओं के बयान
विज्ञापन
पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना के बीच नेताओं के बयान आना भी शुरू हो गए। तमाम नेता अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मध्यप्रदेश और राजस्थान दो ऐसे बड़े राज्य हैं जिसके नतीजों पर हर किसी की नजर है। क्या क्या दावे कर रहे हैं नेता पढ़ेंः 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह, नेता, कांग्रेस  
अभी नतीजों पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। दोपहर 12 बजे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी तक पोस्टल मतपत्रों के रुझान ही सामने आए हैं। मुझे विश्वास है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

कैलाश विजयवर्गीय, नेता, भाजपा  
भाजपा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है। राजस्थान से आ रहे शुरुआती रुझान देखकर कह सकते हैं कि हम सरकार बनाएंगे। 

राजनाथ सिंह, नेता, भाजपा
ये शुरुआती रुझान हैं, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

सचिन पायलट, कांग्रेस नेता 
सीएम पद पर अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायक सभी मिलकर फैसला करेंगे। हमने जैसी उम्मीद की थी वैसे ही नतीजे आ रहे हैं। राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मैं यहां के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें