फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: पीएम मोदी और अमित शाह की वोटरों से अपील- वोट जरूर डालें, लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बनें

Mon, 21 Oct 2019 08:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI
विज्ञापन

21 अक्तूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा की जहां कोशिश अपना गढ़ बचाने की है वहीं लगातार हार का मुंह देख रही कांग्रेस को इस बार सफलता की उम्मीद है। जनता किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है इसका पता 24 अक्तूबर को चलेगा। मगर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से भारी मात्रा में मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।'

महाराष्ट्र की जनता से प्रधानमंत्री ने मराठी में ट्वीट करके मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'आज महाराष्ट्र की जनता यह तय करने जा रही है कि उन्हें अगले पांच साल तक सरकार चलाने का मौका किसे देना चाहिए। इसलिए मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाइयों और बहनों और युवा मित्रों से अपील करता हूं कि वे आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव को समृद्ध करें।'
विज्ञापन

 


वहीं गृह मंत्री ने हरियाणा की प्रगति के लिए मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा, 'वीरभूमि हरियाणा के विकास के लिए जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार सबसे बड़े अवरोधक हैं। विकासवाद और राष्ट्रवाद के लिए दिया गया आपका एक वोट हरियाणा को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखेगा। हरियाणा के मेरे सभी भाई और बहन जलपान से पहले मतदान कर प्रदेश की विकासयात्रा में भागीदार बनें।'

महाराष्ट्र की जनता से भी शाह ने ईमानदार सरकार को बनाए रखने के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'विकास और गरीब कल्याण को आधार मान छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने को साकार करने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों व बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में एक स्थिर और ईमानदार सरकार बनाए रखने के लिए मतदान अवश्य करें।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें