मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त का अनुमान जताया गया है। 10 एग्जिट पोल में से चार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया गया है। इसके साथ ही चार पूर्वानुमानों में कांग्रेस को आगे बताया गया है। एक सर्वे में दोनों को बराबर सीटें मिलने का दावा किया गया है। सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाने वाले एग्जिट पोल की बात करें तो न्यूज-24 चाणक्या ने भाजपा को सबसे ज्यादा 151 सीटें मिलने का दावा किया है। वहीं, टीवी9 पोलस्ट्रैट ने कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का दावा किया है। इसके अलावा रिपब्लिक पीमार्क ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को 103-122 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
तेलंगाना
चुनाव खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए हैं। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि राज्य में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस का किला ढह सकता है। यहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। लगभग सभी सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार तो यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं।