फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022: मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कही यह बात

Mon, 07 Mar 2022 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चंद्रा के मुताबिक, उत्तराखंड में 67.20 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां पुरुष मतदाता 62.60 फीसदी ही रहे। इसी तरह गोवा में जहां 88 फीसदी पुरुष वोट डालने पहुंचे तो वहां दो फीसदी अधिक 90 फीसदी महिलाओं ने सरकार तय करने में भागेदारी की।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की पीसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में सोमवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सोमवार को कहा, गोवा, उत्तराखंड और यूपी की विभिन्न विधानसभाओं में महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक रही। सुशील चंद्रा 32 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों को एक वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


चंद्रा के मुताबिक, उत्तराखंड में 67.20 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां पुरुष मतदाता 62.60 फीसदी ही रहे। इसी तरह गोवा में जहां 88 फीसदी पुरुष वोट डालने पहुंचे तो वहां दो फीसदी अधिक 90 फीसदी महिलाओं ने सरकार तय करने में भागेदारी की। वहीं, यूपी के सात में से तीन चरणों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोट डाले। पुरुष मतदाता जहां 51.03 फीसदी रहे वहीं 62.62 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी महिला मतदाताओं को बधाई
चंद्रा ने कहा, विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मैं सभी महिला मतदाताओं को बधाई देता हूं। पिछले साल भी पांच विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी थी। असम में 82.4 फीसदी, केरल में 76.5 फीसदी, तमिलनाडु में 73 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 82 फीसदी और पुड्डुचेरी में 83.4 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें