फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने असम के लिए लगभग 72 उम्मीदवारों के नाम तय किए, कभी भी हो सकता है एलान

Fri, 05 Mar 2021 10:26 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021:[केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक रद्द हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होनी थी लेकिन किसी वजह से इसको रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को भी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पहले दौर की बैठक में असम के लिए करीब 72 उम्मीदवारों के नाम तय हो गए। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।वहीं, बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बैठक के बाद कहा कि दो चरणों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। अंतिम फैसला लेने के बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। बैठक में शामिल भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से लड़ें। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 
 

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी मंत्रणा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए। उसके बाद पश्चिम बंगाल के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए देर रात तक बैठक जारी रही। बैठक आज भी होने वाली थी लेकिन किसी कारण वश अब रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों में पहले दो चरणों के मतदान 27 मार्च और 1 अप्रैल को है। असम में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा, जबकि बंगाल में कुल 8 चरणों में मतदान होगा। इससे पहले दिन में शीर्ष नेता अमित शाह और जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें