फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Coronavirus Live: कोरोना की रफ्तार में मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में 16,838 नए मामले

Fri, 05 Mar 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, एक दिन में सामने आए 16,838 नए मामले
  • पिछले 24 घंटे में 113 लोगों ने इस खतरनाक वायरस की आगे हार मानी
  • सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी जारी, 1,76,319 मरीजों का अस्पताल में हो रहा इलाज 
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए हैं, अब देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1.11 करोड़ के पार चला गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 16,838 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,11,73,761 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 113 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है और कोविड-19 की वजह मृतकों की संख्या 1,57,548 हो गई है।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 13,819 मरीज ही कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के दैनिक मामले, स्वस्थ मामलों से ज्यादा आ रहे हैं। यही कारण है कि फिर से देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 13,819 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में इस खतरनाक वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,08,39,894 हो गया है। हालांकि देश में कोरोना के सक्रिय मामले अभी दो लाख से कम है लेकिन जिस रफ्तार से ये आंकड़ें बढ़ रहे हैं, ये एक तरह से चिंता का विषय हो सकता है। 

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,80,05,503 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। बता दें कि एक मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है और अब तक 1.80 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 13.8 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।

मुंबई के एक रेस्त्रां में दस लोग संक्रमित
इधर मुंबई के अंधेरी में एक रेस्त्रां में दस लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अंधेरी के राधा कृष्णा रेस्त्रां के स्टाफ सदस्यों में से दस लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं, जिसके बाद उन्हें बीएमसी के जंबो कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें