कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिनों के ग्वालियर चंबल संभाग के चुनावी दौरे की शुरुआत दतिया में मां पीताम्बरा पीठ मंदिर दर्शन से की। यहां राहुल गांधी आधे घंटे से ज्यादा रुके और मां धूमावती के साथ ही मां पीताम्बरा की पूजा की। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गेरुआ रंग की धोती भी पहनी।