फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने बोला पीएम मोदी पर बड़ा हमला, 'चौकीदार ने चोरी करवा दी' 

Mon, 15 Oct 2018 01:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल का पीएम पर निशाना
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी इन दिनों जोरों पर है। यहां कांग्रेस सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी सिलसिले में राहुल गांधी मध्यप्रदेश पहुंच कर चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं। आज राहुल गांधी दतिया पहुंचे और भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने राफेल और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेरा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी को घेरा

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राफेल मामले में मोदी जी चुप हैं और खुद को चौकीदार कहते हैं, लेकिन इसी चौकीदार ने चोरी करवा दी। मोदी जी राफेल के बारे में चुप हैं। अनिल अंबानी के बारे में चुप हैं। प्रधानमंत्री जी नीरव मोदी को, मेहुल चोकसी को भाई कहते हैं। मेहुल भाई, नीरव भाई, अनिल भाई, ललित भाई। भाई 35,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया।
रैली में राहुल ने कहा, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कर्जा माफी होगी, केरल में हमने कर दिखाया है। हर जिले में कांग्रेस की सरकार फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी लगाएगी, किसान को अपने माल का सही दाम मिलेगा। कांग्रेस सत्ता में आई तो 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ होगा। अगर हमारी सरकार आई तो हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे काम करेगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, हमने किसानों का कर्जा माफ किया और प्रधानमंत्री ने 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें