-अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे का दूसरा दिन। आज सतना, रीवा और जबलपुर जिले में पार्टी की सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह डिंडोरी जिले में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश संगठन को उम्मीदवार तय करने के मानदंडों पर भी निर्देश दे सकते हैं।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह ग्वालियर और चंबल अंचल क दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। राहुल हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वहां राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे। इसके बाद राहुल जिले के डबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डबरा से ग्वालियर तक सड़क मार्ग से जाएंगे और दोनों स्थानों पर रोड शो करने के बाद रात में ग्वालियर में ही विश्राम करेंगे।