पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है. हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- राहुल गांधी दो दिन के चुनावी दौरे पर राजस्थान जा रहे हैं लेकिन भरतपुर के एसडीएम ने उनकी रैली पर रोक लगा दी है। एसडीएम जगदीश आर्य का कहना है कि कांग्रेस को इसके लिए रैली ग्राउंड के मालिक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया था कि राहुल मंगलवार सुबह धौलपुर पहुंचेंगे जहां मनिया में पहली बैठक के बाद बाडी, बसेडी, बयाना और वैर में लोगों को संबोधित करेंगे।